रखदो चटके शीशे के आगे मन का कोई खूबसूरत कोना ,यह कोना हर एक टुकड़े में नज़र आये गा |
यह ब्लॉग खोजें
बुधवार, 10 फ़रवरी 2010
विश्वास
विश्वास एक धुरी है जिस पर ज़िन्दगी नाचती है
विश्वास एक पंख है जिस पर चिड़िया अपनी उड़ान भरती है
विश्वास एक मुस्कुराहट है जिस पर माँ न्योछावर हो जाती है
विश्वास एक समझ है जिस पर पत्नी पति की सहचरी हो जाती है
विश्वास एक भरोसा है जो गुरु अपने शिष्य पर करता है
विश्वास एक सुरक्षा है जो भाई अपनी बहन को देता है
इस एक छोटे से शब्द में कितनी ताकत है, ये तुम्हे हमसे, हमें तुमसे जोड़ता है
लेकिन इसका ताना बाना बहुत नाजुक है
इसे बहुत सहेज के रखना पड़ता है
एक भी तागा उलझना नहीं चाहिए
एक भी रेशा अड़ना नहीं चाहिए न ही पकड़ ढीली होनी चाहिए
उलझे धागों में भूल से कोई गांठ पढ़ भी गई तो धैर्य और प्रयास ये ही दो ऐसे मूल मंत्र हैं जिससे ये गांठ बिना टूटे खुल सकती है.
इसके लिए फिर अपने ऊपर विश्वास की ज़रुरत है .
सोमवार, 8 फ़रवरी 2010
ग़ज़ल-२
जिस्म तर बतर हैं और शाख है कि टूटती नहीं
इनकी जकड़न से कुछ तो सीखो जबान पे लड़ने वालो
मिट्टी,खुश्बू, हवा और पानी कोई फर्क है और कितना
खून का रंग भी वही है और लाश का वज़न भी उतना
गेहूं की बालियाँ नहीं पूछतीं रोटी पकेंगी कहाँ
तो तुम कौन होते हो इसे तोड़ने और बांटने वाले
सरहद की लड़ाई क्या कम थी कि हम आपस में लड़ने लगे
दो रोटी हम खाते है दो रोटी तुम भी खाते हो
इन उलझे हुए धागों को सहजे से खोलो,खोलने वालो
इल्म ना हो और गांठ भी खुल जाये तो कोई बात है
कलम की धार से खून नही बहता पर असर होताहै
सन चौरासी का क़र्ज़ है,साथ आओ लिखने वालो
ग़ज़ल -1
निभाने के लिए निभाओ तो कोई बात है
हद तक गुज़र जाने के लिए निभाओ तो कोई बात है
एक तरफ पलाश और दूसरी तरफ मोगरे के फूल हैं
चुन के एक अदृश्य माला जो बनाओ तो कोई बात है
मैं भटकूँ चाहे जंगल चाहे पर्वत पर्वत
तुम ढूँढ के ले आओ तो कोई बात है
मैं स्याह थी, स्याह हूँ ,स्याह रहूंगी
तुम उजाला बन छाजाओ तो कोई बात है
मैं खुद में जागती आँखों का सपना हूँ
एक भरपूर नींद सुला जाओ तो कोई बात है
हद तक गुज़र जाने के लिए निभाओ तो कोई बात है
एक तरफ पलाश और दूसरी तरफ मोगरे के फूल हैं
चुन के एक अदृश्य माला जो बनाओ तो कोई बात है
मैं भटकूँ चाहे जंगल चाहे पर्वत पर्वत
तुम ढूँढ के ले आओ तो कोई बात है
मैं स्याह थी, स्याह हूँ ,स्याह रहूंगी
तुम उजाला बन छाजाओ तो कोई बात है
मैं खुद में जागती आँखों का सपना हूँ
एक भरपूर नींद सुला जाओ तो कोई बात है
शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010
बुधवार, 3 फ़रवरी 2010
घर की तलाश जारी है
चाँद तारों के पार जो कोई मुकाम मिल जाये
तो बताना मुझे
एक घर की तलाश जारी है
चौखट ना हो,खिड़की ना हो,दरवाज़ा भी ना हो
कोई बात नहीं
सुकून की एक चादर हो बस इतना काफी है मेरे लिए
एक फूल साथ ले जाऊँगी
खुली हथेली का मोती बनाऊँगी उसे
कुछ उसकी सुनूंगी कुछ अपनी कहूँगी
युही कहते सुनते आसमाँ की सैर करूंगी
एक पन्ना भी ले जाना है मुझे ,खालिस कोरा
उस दुनिया की फ़िज़ा को नज़्म की शक्ल दूँगी
कोई अक्षर टूट के नीजे गिरेगा नहीं
ओढ़नी का जाल पहले बिछा दूँगी मैं
जिस्म को सांस चाहिए
तो रूह को आवाज़ चाहिए
ये अक्षर गुम गए तो मर के फिर मर जाऊंगी मैं
मैं दोबारा मरना नहीं चाहती.
घर मिले तो बताना, किराये की फ़िक्र ना करना.
जो कुछ भी खरा बचा होगा मुझमे
एक ही किश्त में दे जाऊंगी उसे.
उसकी फ़िक्र ना करना
बस घर चाँद तारों के पार हो इसका ख़याल रखना.
तो बताना मुझे
एक घर की तलाश जारी है
चौखट ना हो,खिड़की ना हो,दरवाज़ा भी ना हो
कोई बात नहीं
सुकून की एक चादर हो बस इतना काफी है मेरे लिए
एक फूल साथ ले जाऊँगी
खुली हथेली का मोती बनाऊँगी उसे
कुछ उसकी सुनूंगी कुछ अपनी कहूँगी
युही कहते सुनते आसमाँ की सैर करूंगी
एक पन्ना भी ले जाना है मुझे ,खालिस कोरा
उस दुनिया की फ़िज़ा को नज़्म की शक्ल दूँगी
कोई अक्षर टूट के नीजे गिरेगा नहीं
ओढ़नी का जाल पहले बिछा दूँगी मैं
जिस्म को सांस चाहिए
तो रूह को आवाज़ चाहिए
ये अक्षर गुम गए तो मर के फिर मर जाऊंगी मैं
मैं दोबारा मरना नहीं चाहती.
घर मिले तो बताना, किराये की फ़िक्र ना करना.
जो कुछ भी खरा बचा होगा मुझमे
एक ही किश्त में दे जाऊंगी उसे.
उसकी फ़िक्र ना करना
बस घर चाँद तारों के पार हो इसका ख़याल रखना.
क्या पानी टूटता है?
उम्र के दरिया में
वक़्त ने
पानी की दीवार की तरह
एक ऐसी ऊची दीवार खड़ी की है
जिसके इस ओर तो
अपनी शक्ल दिखती है
पर उस ओर
कुछ बेहद अपना रह गया है!
पत्थर को पानी से मारना
कितना बेमानी लगता है!
यकीनन मेरी ये कोशिश
बिना हश्र के होगी
सिर्फ और सिर्फ उसकी लहरें
मेरे मज़ाक बन जाने की गवाह होगी !
क्या मालूम की उस
दीवार के पीछे
कोई रहम का बंजारा ठहरा हो
ये देखने की कोशिश फिर
पानी की दीवार को
पत्थर से तोड़ने की तरह है
क्या पानी टूटता है ?
वक़्त ने
पानी की दीवार की तरह
एक ऐसी ऊची दीवार खड़ी की है
जिसके इस ओर तो
अपनी शक्ल दिखती है
पर उस ओर
कुछ बेहद अपना रह गया है!
पत्थर को पानी से मारना
कितना बेमानी लगता है!
यकीनन मेरी ये कोशिश
बिना हश्र के होगी
सिर्फ और सिर्फ उसकी लहरें
मेरे मज़ाक बन जाने की गवाह होगी !
क्या मालूम की उस
दीवार के पीछे
कोई रहम का बंजारा ठहरा हो
ये देखने की कोशिश फिर
पानी की दीवार को
पत्थर से तोड़ने की तरह है
क्या पानी टूटता है ?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



