रखदो चटके शीशे के आगे मन का कोई खूबसूरत कोना ,यह कोना हर एक टुकड़े में नज़र आये गा |

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 7 अप्रैल 2010

एक अदद ख्वाहिश

प्रश्नचिन्हों से परे भी कोई वजूद होता है ?
तीन तीन पीढियां ग़ुजर जाती है वही शाश्वत प्राचीनतम रोजगार करते हुए .
हाँ ,वो एक बाजारू औरत है .
हजारों उपलब्धियों की हकदार , अपने आप में खास ,ये औरत तमाम आयामों से गुजरते हुए आज ठिठक कर खड़ी हुई तो समाज में कोहराम मच गया .वो सबकी निगाहों में आ गई .हर रोज जो सबकी  निगाहों से गुजरती थी आज एक लहुलुहान सवाल बन गई .
औलाद की कशिश उसके सीने में मानो जमा हुआ दूध थी .वो अपने लिए कुछ सुख के पल चाहती है .छाती की जकडन से मुक्त होना चाहती है .दूध का सोता बहाना चाहती है .नन्ही नन्ही मुट्ठी में अपनी तर्जनी को बार बार ,हजार बार कैद करवाना चाहती है  लिजलिजी ,नर्म ,गुलाबी पेशानी पे पसीने से चिपके बालों को आहिस्ता से हटाना चाहती है .वो एक नन्ही जान ,एक बच्ची गोद लेकर माँ की तरह उसकी परवरिश कर अपने हिस्से की माँ बनना चाहती है मगर उसकी नीयत पे सबको शक है .
शक भी कितना घिनौना है कि ये औरत एक बच्ची को गोद लेकर अपना बुढ़ापा सवारना चाहती है .
उफ ..... माँ के इस पाकसाफ जज्बात को बदनाम ना करो .वो बच्ची यतीम है उसे यतीम ही रहने दो ये बगैरत दुनिया उसका आंचल भी महफूज न रहने देगी .
बंजर धरती में उगी इस ख्वाहिश की नर्म कोपल को वही दफ़न कर दो .इस ख्वाहिश पर इस औरत का कोई हक नही .रिश्तों से
परे वो सिर्फ मादा है जो अपने नमकीन आसुओं को सदियों से पीती चली आ रही है

छन छन के स्वर में जैसे .............



सूना सूना पन्ना हो 
शब्दों का गहना हो 
स्याही की होली हो 
भावों की अठखेली हो 


मन भी कुछ चंचल हो 
आखों में अंजन हो 
हाथों पे मेहँदी और 
माथे पे कुमकुम हो 


झरने के नीचे इक 
चाँदी की थाली हो 
छन छन के स्वर में जैसे
कविता मतवाली हो



बुधवार, 24 मार्च 2010

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर

अब ना वो पन्नो पे लिखी इबारत है
ना सजदों से घिरी इबादत है
ना ही वो पाकीजगी है .
अब तो ये कमबख्त मुहब्बत
झरोखों से निकल के सडकों पे उतर आई है
या खुदा , इस पाक एहसास की
ये कैसी रुसवाई  है .

 अमिताभ बनाम चह्वाण   
इंसान  सोच से हिम्मती होना चाहिए . अगर कुछ भी सही लगता है तो खुल के प्रशंसा करे, कुछ गलत लगे तो खुल के आलोचना करे . हाजमा दुरुस्त होना चाहिए . सोच की स्वायतता बहुत जरूरी है ,वरना कदम कदम पर सफाई देते रहेंगे .बकौल ''राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई ''.

गुरुवार, 18 मार्च 2010

रीतापन

आइये औंटी जी '' उस किशोर रिक्शे वाले कहा .
''नही बेटा ,पास ही घर है ''
''तो क्या हुआ ,आइये ना ''
नही भाई ,रिक्शा नही चाहिए ''
''मै भी उधर ही जा रहा हूँ  उतारदूंगा ''एक पल को वो ठिठका ''औंटी जी बात पैसो की नही है ,आज सुबह से कोई मेरे रिक्शे पर नही चढ़ा  .बस इसी बात से उदासी है''फिर हसते हुए उसने मेरे हाथ से सब्जी वाला बैग ले लिया ''आइये ना ''
उसके दिल के रीतेपन को भरने के ख्याल से मै भी मुस्कुराते हुए ,रिक्शे पे बैठ के बोली ''चल भई ''.
यहाँ भी बात पैसों की नही थी .

मंगलवार, 16 मार्च 2010

एक पाक एहसास


जमीं पे गिरे चिनार के पत्ते पर 
शबनम की एक बूंद लरज रही थी .
उगते सूरज की रौशनी से वो शबनम नहाई हुई थी .
उसने मुझे पुकारा '' ये पत्ता उदास है , इसे हसी ला के दो .''
मैंने शबनम की बूंद को आहिस्ता से आँखों पे लगाया 
और पत्ते को चूम कर हवा में उड़ा दिया, फिर चल पड़ी  
इस पाक एहसास के साथ कि वो पत्ता अब सारे जहाँ को हसी बाट रहा होगा

 नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 

                                     






शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

रैगिंग


सहज और आत्मीय होने के लिए ज़ख्म की क्या ज़रूरत 
जिस्म पे लगे चाहे दिल पे लगे,
ज़ख्म तो ज़ख्म होता है 
दर्द जरुर होता है.
उसकी फ़ितरत से आप बाबस्ता हो
फिर क्यों हादसों को शक्ल देते हो ?
रोज़ पढने वाली कहानी बन जाते हो .
ये हादसे वज़ूद हिला देते हैं 
पत्थर पे पानी सा निशा बना देते हैं .
हम जिस आंगन में ख़ुद को तराशने आये हैं  
उसे ही बदनाम कर जाते हैं .
कभी सोचा है ऐसा कर के हम क्या पाते हैं ?
बात मैं तब दम है जब मिसाल बन जाओ 
परिचय की इस मुहीम में 
मील का पत्थर बन जाओ.
आमीन